गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: गोड्डा समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर के बाद बारिश शुरू हुई, जो शाम तक रुक रुककर होती रही। इस दौरान कभी तेज तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से जहां शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, वहीं खेतों में लहलहा रही धान की फसल को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश से किसानों को फायदा:

किसानों को लाभ बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। इस समय धान की फसल कई खेतों में तेजी से बढ़ रही है और कुछ खेतों में फसल में दाना भी आ चुका है। ऐसे में बारिश फसल के लिए...