Godda News: गोड्डा में जलापूर्ति की समस्या बरकरार, 15 दिनों से वार्ड 1, 2 व 3 के लोग परेशान
गोड्डा, अक्टूबर 11 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या लगातार बनी हुई है। खासकर वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के लोगों को पिछले 15 दिनों से अधिक समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलाली रोड स्थित पानी की टंकी का वाल्व खराब होने के कारण इन वार्डों में जलापूर्ति बाधित है। इतने दिनों बाद भी वाल्व की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, शिवपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की एक हाई पावर मोटर में तकनीकी खराबी आने से शहर में पानी की आपूर्ति की रफ्तार भी धीमी हो गई है। जानकारी के अनुसार, कलाली रोड स्थित पानी की टंकी का वाल्व खराब होने के बाद उसे मरम्मत के लिए बाहर भेजना पड़ा। स्थानीय स्तर पर इसकी मरम्मत नहीं हो पाने के कारण वाल्व को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से बाहर भेजा गया है। हालांकि, अब तक वाल्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.