गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। अर्नब चक्रवात का असर अब गोड्डा जिले में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले और घने बादल छाए रहे। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए और जिले के कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश तेज नहीं रही, लेकिन रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम के बदले मिजाज का असर देखने को मिला। किसान भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारगोमुंडा : अर्नब ...