गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: गोड्डा शहर में हाल के दिनों में हुई कई आपराधिक घटनाओं ने बाजार और शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों के बाद अब व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने पूरे शहर में प्रभावी सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था स्थापित करने की मांग तेज कर दी है। सबसे चर्चित मामला 8 जुलाई को कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद लूट का रहा। शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसे, कर्मचारियों और ग्राहकों को पिस्टल के बल पर डराते हुए लगभग 320 ग्राम सोना और करीब छह लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। 21 जुलाई को बाइक सवार बदमाश गंगटा मोहल्ले से महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैम...