Godda News: गोड्डा के बच्चों के हाथों निर्मित राखियां जाएंगी प्रधानमंत्री के पास
गोड्डा, अगस्त 20 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। डाक विभाग गोड्डा की ओर से गोड्डा के विभिन्न स्कूलों में आयोजित राखी निर्माण प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चयनित राखियों को देश के विभिन्न हिस्सों में संबंधित लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग ने उठाई है। इसी क्रम में गुरुवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में विशेष कैंप लगाकर चयनित राखियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित पतों पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।
प्रतियोगिता में भागीदारी राखी निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए अलग अलग व्यक्तित्वों के लिए आकर्षक राखियां तैयार कीं। कई विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.