गोड्डा, नवम्बर 28 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। मोतिया ओपी क्षेत्र के वरण देवबन्धा गांव में मवेशी चराने जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी और युवक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रितेश कुमार यादव उर्फ रितेश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोप है कि 24 नवंबर को रंगदारी का विरोध करने पर युवक को देसी कट्टा के बट से मारकर जख्मी कर दिया गया था। आरोपी हथियार का फोटो और वीडियो बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहता था। मामले के अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जानकारी गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज नें शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। एसडीपीओ नें बताया कि 24 नवंबर क...