Godda News: गेरुआ नदी उफान पर, धान की फसल को मिली संजीवनी; नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह
गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: महागामा प्रतिनिधि। गोड्डा जिले सहित महागामा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हनवारा की गेरुआ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी उफान पर है और पानी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, अभी तक नदी के उफान से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं नदी में पानी आने से आसपास के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हनवारा, संग्रामपुर,विश्वासखानी, डुमरिया, रामकोल, नारायणपुर समेत नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। बारिश की कमी के कारण कई खेतों में धान की फसल मुरझाने लगी थी। अब खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से फसल को संजीवनी मिली है।स्थानीय किसान मनीष यादव, अभिषेक कुमार और हबीब आलम ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से किसान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.