Godda News: गृह रक्षक अभ्यर्थियों ने मंत्री दीपिका पांडेय से भेंट कर ज्ञापन सौंपा
गोड्डा, नवम्बर 1 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के गृह रक्षकों के अभ्यर्थियों ने शनिवार को स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के खिरौंधी स्थित आवास पर मुलाकात कर होमगार्ड के मेरिट लिस्ट जारी करने से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने बताया कि सभी स्थानीय गृह रक्षक के अभ्यर्थी हैं। सभी ने निर्धारित शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। करीब पांच माह बीत जाने के बावजूद अब तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया जा रहा है। इससे उन लोगों के बीच घोर निराशा व्याप्त है। अभ्यर्थियों ने मंत्री से अविलंब मेरिट लिस्ट जारी करने के संबंध में आवश्यक पहल की मांग की। जिस पर मंत्री श्रीमती पांडेय ने इस संबंध में जल्द ही सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर सियाराम कुमार, अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.