Godda News: गार्डवाल निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी
गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी हाईस्कूल से प्रेमनगर तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में गाइडवाल को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है और गाइडवाल में जगह-जगह दरारें दिखने लगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से विश्वासखानी समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लेकिन गाइडवाल में शुरुआती दौर में ही दरारें आने से उनकी चिंता बढ़ गई है। निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा मानकों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कार्यस्थल पर विभागीय अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों की नियमित निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.