Godda News: गायछंद मोड़ से परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज तक सड़क का शिलान्यास
गोड्डा, अगस्त 25 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गायछंद मोड़ से परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज तक 1.300 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास सोमवार को श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्री के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य अशोक पासवान ने बुके देकर मंत्री का अभिनंदन किया। सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए Rs.80,29,900 की प्रशासनिक राशि स्वीकृत की गई है。
कार्य की जानकारी मौके पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सड़क के बेहतर होने से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.