Godda News: गांधीग्राम में 8 वर्षीय मासूम का शव गड्ढे से बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में एक आठ वर्षीय मासूम का शव डीबीएल कंपनी के समीप स्थित एक गड्ढे से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान गांधीग्राम निवासी करण कुमार यादव के आठ वर्षीय पुत्र राज कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे राज कुमार स्कूल से घर लौटा था। घर पर भोजन करने के बाद उसने नानी के घर जाने की बात कही और घर से निकल गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.