Godda News: गांधीग्राम ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
गोड्डा, नवम्बर 22 -- Godda News: पथरगामा। गांधीग्राम ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 39 वर्षीय व्यक्ति भीम दास घायल हो गए। घायल की पहचान चिलकारा गांव निवासी भीम दास, पिता डहरू दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांधीग्राम ओवरब्रिज के नीचे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भीम दास दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. सूर्यकांत गुलाटी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.