गोड्डा, जुलाई 2 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। सदर प्रखण्ड अंतर्गत गायछान्द पंचायत के चीनाढाव और गायछान्द गांव की 43 महिलाओं के खाते में 2019 में गव्य विकास के तहत आए 58580 रुपये होल्ड है। अब ना पैसे का इस्तेमाल हो रहा है और ना ही खाते का इस्तेमाल हो रहा है। इनमें ज्यादातर कहते केनरा बैंक गोड्डा और कुछ खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सरौनी ब्रांच के हैं। बुधवार को गायछान्द पंचायत की लगभग 70 महिलाएं अपनी वर्षों पुरानी समस्या को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी के आवास पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2019 में तत्कालीन सरकार के दौरान गव्य विकास योजना के तहत उनके बैंक खातों में गाय खरीदने व अन्य डेयरी उत्पादन के लिए लगभग 58,580 रुपये की राशि भेजी गई थी। यह भी पढ़ें- डेयरी खोलिए, सरकार देगी Rs.11.80 लाख सब्सिडी! यूपी की नई योजना बदलेगी क...