गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के रणसी गांव की गलियां इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही हैं। लगातार हो रही हल्की बारिश के बाद गांव की अधिकांश गलियां कीचड़ और जलजमाव से भर गई हैं। हालत ऐसी हो गई है कि ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा बन गया है। सड़क पर फिसलन होने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : हल्की बारिश में कच्ची सड़कें बनीं दलदल, दर्जनों गांवों के ग्रामीण परेशानसमस्या का विवरण ग्रामीणों ने बताया की गांव की गलियां लंबे समय से जर्जर हैं। बरसात शुरू होते ही सड़कें दलदल में तब्दील हो जाती हैं और घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों,...