गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। गढ़ी गांव में करीब 3.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए चार टोलों के ग्रामीणों ने गुरुवार को भारी बारिश के बीच प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ सिंह, जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुशील टुडू और भाजपा नेता डब्बू भगत भी निर्माण स्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों की मांगें ग्रामीणों और नेताओं ने पुल निर्माण की तकनीकी जांच कराने की मांग उपायुक्त से की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण शुरू होने के समय से ही गुणवत्ता में कथित गड़बड़ी को लेकर विरोध किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर निर्माण संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने पर भी सवाल उठाया गया। ग्रामीणों ने गाइड व...