गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा से पूर्व परंपरा के अनुसार बलबड्डा मेला समिति द्वारा गंगा स्नान एवं जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया।मेला समिति के अध्यक्ष अरुण राम की अगुवाई में दर्जनों श्रद्धालु उत्तर वाहिनी गंगा तट कहलगांव के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई।अध्यक्ष अरुण राम ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार दुर्गा पूजा प्रारंभ होने से पूर्व उत्तर वाहिनी गंगा का पवित्र जल लाया जाता है। इसी पवित्र जल से मां दुर्गा की प्रतिमा का जलाभिषेक और घट स्थापना की जाएगी।उन्होंने कहा कि कहलगांव स्थित उत्तर वाहिनी गंगा तट का विशेष धार्मिक महत्व है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाली जहां गंगा उत्तर दिशा की ओ...