Godda News: गंगटा मोहल्ले में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, छह माह पहले हुई थी शादी
गोड्डा, जुलाई 12 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि। गोड्डा शहर के नव प्रभात मिशन स्कूल के समीप रविवार सुबह एक 18 वर्षीय नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकीलाश मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान गायत्री कुमारी, पिता शंभू शाह, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गायत्री कुमारी की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों एवं कुछ ऑटो चालकों की मदद से उसे नीचे उतारकर तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.