गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। शहर के गंगटा स्थित आदर्श नगर मुहल्ले में बुधवार देर रात चोरों ने एक ही रात दो अलग अलग घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक घर से नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरे घर से भी दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। लगातार बढ़ रही चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार पहली घटना आदर्श नगर निवासी बिट्टू झा के घर की है। बताया गया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में प्रवेश कर गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे करीब 4,500 रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो ग...