गोड्डा, अक्टूबर 18 -- खैराटिकर में सड़क और जलनिकासी की समस्या Godda News: महगामा, प्रतिनिधि। हनवारा क्षेत्र के खैराटिकर में कोयला परसा जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर बने गड्ढों में घरों और दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर भी इस समस्या से श्रद्धालुओं को राहत नहीं मिल सकी।महाअष्टमी के दिन पूजा-अर्चना के लिए जा रहे एक श्रद्धालु ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह बाइक से पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सड़क पर बने गड्ढे में चली गई और उसमें जमा गंदा पानी उनके ऊपर पड़ गया। इसके बाद उन्हें दोबारा स्नान करना पड़ा। इस घटना ने सड़क की बदहाली और जलनिकासी की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया।स्...