Godda News: खेत में बिछे बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, रोपा के लिए खेत की तैयारी के दौरान हुआ हादसा
गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि: गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र की हसन करहरिया पंचायत के मनान करहरिया गांव में सोमवार को खेत में बिछे बिजली के तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय नौशाद अंसारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अपने पीछे पत्नी, बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, नौशाद अंसारी धान रोपाई की तैयारी के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान खेत के पास से अंजना गांव के अनिरुद्ध पासवान का अवैध रूप से मोटर पंप चलाने के लिए बिजली विभाग अथवा निजी कनेक्शन से एक बिजली का तार खेत में बिछाया गया था। जुताई के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह तार ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.