Godda News: खेत में खाद डालने जा रहे युवक की करंट लगने से मौत
गोड्डा, सितम्बर 17 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बताया गया कि संतोष खेत में खाद का छिड़काव करने जा रहा था। इसी दौरान बहियार में गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम होने के कारण मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को गोड्डा सदर अस्पताल शव को भेजवाया गया जहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि बिजली तार की चपेट में आने से जगन्नाथपुर निवासी संतोष कुमार की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.