गोड्डा, जुलाई 29 -- Godda News: पोड़ैयाहाट प्रखंड के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं ने खाद्यान्न आवंटन में हो रही देरी को लेकर जिला प्रशासन से वितरण अवधि बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, गोड्डा (पोड़ैयाहाट) की ओर से उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के सीआईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद से खाद्यान्न आवंटन की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसके कारण प्रखंड के 25 जनवितरण विक्रेताओं को अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) का गेहूं एवं चावल उपलब्ध नहीं हो सका है।वहीं पीएचएच एवं एएवाई योजनाओं से जुड़े करीब 20 अन्य जनवितरण विक्रेताओं को भी खाद्यान्न नहीं मिल पाया है।डीलरों यह भी पढ़ें- Garhwa News: राशन का...