Godda News: खतरे के बीच सुंदर नदी में नहा रहे छोटे छोटे बच्चे, प्रशासन ने अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: पथरगामा। लगातार हो रही बारिश के कारण पथरगामा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सुंदर नदी, जिसे स्थानीय स्तर पर छोटी गंगा के नाम से भी जाना जाता है, का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों के नदी के बीच पानी में जाकर नहाने का मामला सामने आया है। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव भी तेज हो गया है। ऐसे में बच्चों का नदी के गहरे और तेज बहाव वाले हिस्से में जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। यदि बच्चे पानी के तेज बहाव में फंस जाते हैं तो उन्हें बचाना भी मुश्किल हो सकता है। मामले को लेकर पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.