Godda News: कोरियाना गांव की मुख्य सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी, जलजमाव से ग्रामीण परेशान
गोड्डा, नवम्बर 4 -- कोरियाना गांव में जलजमाव से परेशानी Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कोरियाना गांव में मुख्य सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की सड़क किनारे नाली जाम रहने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। स्थिति यह है की सड़क से गुजरने वाले लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं बरसात होने पर जलजमाव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की मुख्य सड़क का निर्माण कुछ ही दिन पहले कराया गया है। लोगों को उम्मीद थी कि सड़क बनने से आवागमन की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लेकिन सड़क के किनारे बनी नाली की नियमित सफाई नहीं होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.