Godda News: कोयला लदा हाइवा डिवाइडर से टकराया, चालक घायल
गोड्डा, अगस्त 11 -- Godda News: क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप एनएच-133 पर सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच एक सड़क दुर्घटना में कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हाइवा महागामा की ओर से गोड्डा की तरफ जा रहा था। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में हाइवा चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफरल अस्पताल भेजा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही प्रथम दृष्टया चालक को नींद लग जाने के कारण वाहन के अनियंत्रित होने और डिवाइडर से टकराने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.