Godda News: कोयला गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर जलने से बिजली संकट, 63 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग
गोड्डा, अगस्त 28 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के कोयला गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों के समक्ष बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। लगभग 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
समस्या का कारण आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जमा मस्जिद के पीछे लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रात के समय अंधेरा रहने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भी परेशानी होती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.