गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत सचिवालय में बुधवार को मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति के निराकरण को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। नोटिस प्राप्त होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों मतदाताओं ने मतदाता सूची में दर्ज आप्तियों एवं त्रुटियों के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दस्तावेज जमा किए।

शिविर की प्रक्रिया शिविर में पहुंचे मतदाताओं के दस्तावेजों की क्रमवार जांच की गई। अधिकारियों और कर्मियों ने नोटिस में दर्ज जानकारी का प्रस्तुत दस्तावेजों से मिलान किया और मतदाताओं को दावा-आपत्ति की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया की नोटिस से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराना आवश्यक ...