गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत पंचायत सचिवालय में बुधवार को मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति के निराकरण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नोटिस प्राप्त होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे और नोटिस में दर्ज आपत्तियों एवं त्रुटियों के सुधार को लेकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: एसआईआर शिविर में मतदाताओं ने जमा किए दस्तावेजशिविर में व्यवस्था शिविर में सैकड़ों मतदाताओं ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दस्तावेज जमा कर नोटिस का जवाब दिया। इस दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मियों की ओर से पूरी व्यवस्था की गई थी। मतदाताओं को क्रमवार बुलाकर उनके दस्तावेजों की जांच की गई तथा नो...