गोड्डा, सितम्बर 29 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। न्यायालय में चल रहे पुराने केस को उठाने का दबाव बनाने और इनकार करने पर महिला से मारपीट कर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लीलादह गांव की है।मटरू ठाकुर की पत्नी घायल मीरा देवी (35) ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि न्यायालय में एक पुराना मामला चल रहा है। आरोप है कि केस उठाने का दबाव बनाने के लिए हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी संजीव ठाकुर और कुनकुन ठाकुर उसके घर पहुंचे। दोनों ने केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी। मीरा देवी के केस उठाने से इनकार करने पर दोनों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी चमेली देवी के साथ भी मारपीट करने का आरोप है।महिला के ...