गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डांडै गांव की एक विवाहिता बीते पांच दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने पोड़ैयाहाट थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

लापता महिला की पहचानजानकारी के अनुसार डांडै गांव निवासी उर्मिला कुमारी (20 वर्ष), जो दो बच्चों की मां है, बीते 21 जुलाई को एसबीआई बैंक में केवाईसी कराने की बात कहकर अपने ससुराल से निकली थी।

परिजनों की चिंतापरिजनों के अनुसार वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पति की खोजबीनघटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई में मजदूरी कर रहे उसके पति कंचन दत्ता भी गांव पहुंचे और रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की। इ...