Godda News: कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा भव्य श्याम दरबार
गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: श्री दादी श्याम मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य श्याम दरबार सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर मंदिर के कपाट खुलते ही भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण और जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज अपने माता-पिता एवं पत्नी के साथ श्याम मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ भागवत कथा में शामिल होकर कथा वाचक गोविंद शरण महाराज के श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा भगवान श्री कृष्ण एवं श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Shaml...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.