गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। कृष्ण जन्माष्टमी को ले प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ठाकुरवाड़ी एवं कृष्ण मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस उत्सव को ले श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- Janmashtami Puja Rules: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की सेवा का ये है सही तरीका, आप भी जान लेंतैयारी व आयोजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसबा, पिरोजपुर, सगुनी, सुड़नी सहित अन्य ठाकुरवाड़ी में स्थापित प्रतिमा की साफ सफाई एवं भवन के रंग रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। टेंट सामियाने भी लगाए जा चुके हैं। जिससे बारिश में भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। बस केवल फूलों की लड़ी एवं झालरों को लगाने की कवायत जारी है, जो बाकी है। और वह इसलिए, ताकि फूल मुरझा ना जाएं। पूजा के दिन वह ताजे एवं सुगंधित रहें। यह भी पढ़ें- Janmashtami...