Godda News: कुरमन-जमुआ के बीच ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: कुरमन जमुआ के बीच शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के सिर के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया, जिसके कारण समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। वहीं, घटना की जांच भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.