गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत रामकोल पंचायत के नारायनपुर गांव स्थित मस्जिद के समीप जलजमाव की जटिल समस्या बनी हुई है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मस्जिद में नमाज अदा करने आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद भी स्थिति और बदतर हो जाती है, जिससे पूरे रास्ते पर पानी फैल जाता है ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न रहने के कारण नमाज के समय लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे कपड़े गंदे होने के साथ-साथ फिसलकर दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई बार लोगों को दूसरे रास्ते से लंबा चक्कर लगाकर मस्जिद पहुंचना पड़ता है। य...