गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में आगामी काली पूजा समारोह के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष अनूप लाल सिंह ने की। बैठक में आगामी काली पूजा मेले की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और दंगल प्रतियोगिता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पूजा समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और दंगल प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से आयोजित करने पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए कहा कि पूजा समारोह को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों, ...