गोड्डा, अक्टूबर 26 -- काली पीठ परिसर में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि । पांडुबथान स्थित काली पीठ परिसर में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य तरीके से विसर्जन किया गया। दोपहर एक बजे पंडाल से पूरे विधि-विधान के साथ मां की प्रतिमा निकाली गई। इसके बाद पीठ परिसर में निर्मित अस्थायी तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ढोल नगाड़ों की धुन और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन को लेकर समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को पंडाल से बाहर निकाला गया और परिसर में बनाए गए अस्थायी तालाब तक ले जाया गया। इसके...