गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को विशाल वीरांगना कार्यशाला की ओर से कारगिल विजय दिवस सह भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यशाला की सदस्याओं के साथ शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रो. गिरिजा भूषण ठाकुर, अरुण सहाय, मोहम्मद शफीक आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत विशाल वीरांगना कार्यशाला की वीरांगनाएं कार्यशाला परिसर से नारे लगते हुए कारगिल चौक पहुंचीं। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस:वीर भूमि चम्पावत में शौर्य दिवस की गूंजश्रद्धांजलि का कार्यक्रम जहां कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी शहीद स्तंभ पहुंचकर देश के वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभाग...