गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर शनिवार को महागामा प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेशी सह आउटरिच एंड अवेयरनेश कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम ने छात्राओं व ग्रामीणों को कानून का पाठ पढ़ाया।

कार्यक्रम में कानूनी जानकारी मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल लीली कुमारी ने नालसा की योजना बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं -योजना 2024 से संबंधित जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक बच्चे को मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार है, चाहे उसकी वित्तीय स्थिति कैसी भी हो। इस विशेष योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से कानून के साथ संघर्ष में आए (जुबिनाइल इन कनफ्लिक्ट विथ ला) या देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले ...