Godda News: कसियातरी मोड़ के समीप दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो युवक घायल
गोड्डा, अक्टूबर 6 -- Godda News: पथरगामा थाना क्षेत्र के कसियातरी मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गए। हादसे में चिचोहरी गांव निवासी कृष्ण कांत यादव, उम्र 28 वर्ष तथा कुमर्सी गांव निवासी अनिल हांसदा, उम्र 35 वर्ष घायल हुए। बताया गया कि एक बाइक सवार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी पथरगामा ब्लॉक ऑपरेटर लक्ष्मीकांत यादव को मिलते ही वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को अपनी बाइक से पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. रविंद्र पासवान ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. रविंद्र पासवान ने बताया कि दोनों बाइक सवारों के सिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.