गोड्डा, अक्टूबर 12 -- नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि Godda News: गोड्डा। कला जगत से जुड़े स्थानीय कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने रविवार शाम फिल्म जगत के 75 वर्षीय दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्थानीय शांति नगर अवस्थित खबर संगम भवन में आयोजित शोक सह श्रद्धांजलि सभा में शामिल जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, मनोज कुमार पप्पु, संजीव कुमार झा, अखिल कुमार झा, प्रत्यूष रोहन, सीमांत गुप्ता, कौशल किशोर मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, आकाश कुमार, ब्रजेश कुमार मंडल, विष्णु कुमार मंडल, संतोष कुमार एवं रिम्मी कुमारी ने स्व. पाटेकर के व्यक्तित्व, जीवन संघर्ष एवं फिल्म जगत में उनके आवेदन एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तत्पश्चात उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें मौन श्र...