Godda News: कलाली मोड़ पर कचरे के अंबार की हुई सफाई, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
गोड्डा, अक्टूबर 8 -- एनएच 133 किनारे कचरे की सफाई Godda News: गुरुवार को पथरगामा पंचायत स्थित कलाली मोड़ के समीप एनएच 133 के दोनों किनारे लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ था। सड़क किनारे जमा कचरे के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार की सुबह जेसीबी के माध्यम से कचरे के अंबार को हटवाकर सफाई कराई। समाजसेवियों के सहयोग से कई महीनों से जमा कचरे को हटाया गया, जिससे सड़क किनारे का क्षेत्र साफ-सुथरा हो गया और राहगीरों को भी राहत मिली। इस दौरान बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि यदि दोबारा किसी व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे कचरा फेंका जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.