Godda News: कर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था
गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: गोड्डा। विभिन्न मांगों को लेकर लोकल बॉडी एंप्लॉय फेडरेशन के बैनर तले नगर परिषद के सभी सफाई कर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मियों की प्रमुख मांगों में बढ़े हुए वेतनमान को लागू करना, लंबित ईपीएफ,पीएफ बकाया राशि का भुगतान करना और आउटसोर्सिंग के माध्यम से बाहरी कर्मियों की नियुक्ति पर रोक लगाना शामिल है। फेडरेशन की अध्यक्ष सोमेश्वर मेहतर ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के समर्थन में सभी सफाई कर्मियों ने स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों के काम पर नहीं लौटने से नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिनी हड़ताल पर रहे नप कर्मी
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.