गोड्डा, अक्टूबर 16 -- हनवारा ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब Godda News: महगामा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के अवसर पर हनवारा में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार देर शाम रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में झारखंड की हनवारा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के कहलगांव अंतर्गत रानीपुर की टीम को 47-23 अंकों से करारी शिकस्त दी और चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, रानीपुर की टीम उपविजेता रही।प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार की कई टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में हनवारा के खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। शानदार खेल के दम पर टीम ने 47 अंक हासिल किए, जबकि रानीपुर की टीम 23 अंकों तक ही पहुंच सकी। ...