Godda News: ऑफलाइन जाति-निवास- आय प्रमाण पत्र के लिए उमड़ी भीड़, ग्रामीणों को मिली राहत
गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा ऑफलाइन जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा शुरू करने की घोषणा के बाद सोमवार को पथरगामा प्रखंड परिसर में लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में राजस्व उप निरीक्षक के पास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि एसआईआर के कार्य के लिए निवास प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है। इसके कारण इन दिनों निवास प्रमाण पत्र की जरूरत काफी बढ़ गई है। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्रमाण पत्र बनने में अधिक समय लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऑफलाइन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है। सोमवार को प्रखंड कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोगों की भीड़ देखी गई। ग्रामीणों ने सरकार के इस निर्णय का स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.