गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बुधवार को मेहरमा थाना का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट प्रत्येक माह तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने बीट क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दें।एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलो...