गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण रजक ने रविवार को मेहरमा थाना का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों, कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, परिसर की साफ सफाई तथा पुलिसिंग से जुड़े अन्य कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों से चर्चा एसडीपीओ श्री रजक ने पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अनुसंधान में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में अनुसंधान लंबित है, उनका समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गंभीर मामलों में साक्ष्यों के संकलन, आरोपितों की गिरफ्तारी और न्यायालय में समय पर आरोप पत्र समर्पित करने को लेकर भ...