Godda News: एसजीएसवाई के तहत आवंटित सरकारी दुकानों की बीडीओ ने की जांच,
गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: प्रखंड के चिलकारा गोबिंद में एसजीएसवाई योजना के तहत आवंटित सरकारी दुकानों का पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान उन्होंने दुकानों के आवंटन, वास्तविक उपयोग एवं संचालन की स्थिति की जानकारी ली। जांच के दौरान एक सैलून दुकान के संचालक से पूछताछ की गई। संचालक ने बताया कि दुकान उसके नाम पर आवंटित नहीं है, बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है और वह पिछले करीब आठ वर्षों से किराये पर दुकान चला रहा है। इस पर बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने स्पष्ट किया कि सरकारी दुकान को किसी दूसरे व्यक्ति को किराये पर देकर संचालित करने की अनुमति नहीं है। जिस व्यक्ति के नाम पर दुकान आवंटित की गई है, उसी को नियमानुसार उसका उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सरकारी दुकान को नियमों के विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.