Godda News: एसआईआर को लेकर हनवारा पंचायत भवन में लगा विशेष शिविर
गोड्डा, सितम्बर 19 -- Godda News: महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा पंचायत भवन में शनिवार को एसआईआर को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में मतदाता एवं ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम, पता समेत अन्य विवरणों की जांच की और त्रुटि मिलने पर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया की जानकारी ली। शिविर में मौजूद संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में दर्ज विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचने की अपील की। कर्मियों ने बताया कि नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसमें सुधार कराया जा सकता है।इस दौरान कई ग्रामीणों ने अपने दस्तावेज एवं मतदाता सूची से संबंधित जानकारी कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत की। कर्मियों ने लोगों की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.