Godda News: एसआईआर को लेकर पथरगामा प्रखंड कार्यालय में कैंप मोड में कार्य जारी
गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: पथरगामा। संवाद सूत्र:- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पथरगामा प्रखंड कार्यालय में कैंप मोड में कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रकार की विसंगतियों का निराकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी निशा तिर्की ने कहा कि जिन मतदाताओं के दस्तावेजों में किसी प्रकार की विसंगति है और जिन्हें इस संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ है, वे जल्द से जल्द नोटिस में उल्लिखित कारण के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जमा करें, ताकि उनकी समस्या का निराकरण कर मतदाता सूची में नाम एवं अन्य विवरण सही किए जा सकें। उन्होंने बताया कि नाम या उपनाम में अंतर, जन्मतिथि में गड़बड़ी, माता-पिता के नाम में अंतर, अभिभावक और संतान की आयु संबंधी विसंगति, शादी के बाद उपनाम में परिवर्तन, माता-पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.