गोड्डा, जुलाई 2 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमरगामा में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक शिक्षक राजीव रंजन भगत एवं बीएलओ पूनम कुमारी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा फर्जी एवं गलत नामों को सूची से हटाया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 का विशेष गहन पुनरीक्षण इस अभियान का आधार है तथा 29 जुलाई तक किसी भी मतदाता से दस्तावेज की मांग नहीं की जा रही है।सहायक यह भी पढ़ें- गोमिया में एसआईआर को लेकर जागरूकता अभियान शिक्षक राजीव रंजन भगत ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता स...